Invite-only pilot · Jharkhand

केवल आमंत्रण वाला पायलट · झारखंड

Your land papers, brought together into one record you can check.

आपकी ज़मीन के कागज़, एक ऐसे रिकॉर्ड में जिसे जाँचा जा सके।

JharProp gathers the khatiyan, Register II extract and deeds for a piece of land in Jharkhand into one record. A person checks every reading, disagreements between papers are shown rather than hidden, and every fact points back to the page it came from.

JharProp झारखंड की किसी ज़मीन के खतियान, रजिस्टर II की नकल और दस्तावेज़ों को एक रिकॉर्ड में जोड़ता है। हर पढ़ी गई बात एक व्यक्ति जाँचता है, कागज़ों के बीच का फर्क छिपाया नहीं जाता, और हर जानकारी उस पन्ने तक ले जाती है जहाँ से वह आई है।

What JharProp doesJharProp क्या करता है

One record per piece of land

हर ज़मीन का एक रिकॉर्ड

Papers collected over years are attached to the land they describe, so the record grows with the land instead of scattering across folders.

सालों में जमा हुए कागज़ उसी ज़मीन से जुड़ते हैं जिसके बारे में वे हैं, ताकि रिकॉर्ड ज़मीन के साथ बढ़े, अलग-अलग फ़ाइलों में बिखरे नहीं।

Every value traced to its page

हर जानकारी का स्रोत पता

Each fact on the record shows which document, which page and which line it came from, and who checked it.

रिकॉर्ड की हर बात बताती है कि वह किस कागज़ के किस पन्ने और किस पंक्ति से आई, और किसने उसे जाँचा।

Disagreements shown, not smoothed over

फर्क दिखाया जाता है, छिपाया नहीं

When papers say different things, the record says so. Nothing is averaged or guessed. A person decides, and the reason stays on the record.

जब कागज़ अलग-अलग बात कहें, रिकॉर्ड यही दिखाता है। न औसत निकाला जाता है, न अंदाज़ा लगाया जाता है। फ़ैसला एक व्यक्ति करता है, और उसका कारण रिकॉर्ड पर रहता है।

How it worksयह कैसे काम करता है

Two separate human steps stand between anything a machine reads and anything that counts as evidence.

मशीन जो भी पढ़े, उसे सबूत माने जाने से पहले दो अलग-अलग मानवीय जाँचें होती हैं।

  1. Photograph or upload your papers

    अपने कागज़ों की फ़ोटो लें या अपलोड करें

    Khatiyan (Record of Rights), Register II extract, sale deeds — clear photos or PDFs. Each paper is added to the record for that piece of land, not filed away on its own.

    खतियान, रजिस्टर II की नकल, बिक्री के दस्तावेज़ (डीड) — साफ़ फ़ोटो या PDF। हर कागज़ उस ज़मीन के रिकॉर्ड में जुड़ता है, अलग-थलग नहीं रखा जाता।

  2. Every file is checked for viruses

    हर फ़ाइल की वायरस जाँच होती है

    Before anything is stored, the file is scanned. If the scanner is not available, the upload is refused rather than accepted unchecked.

    कुछ भी रखने से पहले फ़ाइल स्कैन होती है। अगर स्कैनर उपलब्ध न हो, तो फ़ाइल बिना जाँचे लेने के बजाय मना कर दी जाती है।

  3. A machine reads the text — as a suggestion

    मशीन लिखावट पढ़ती है — सिर्फ़ सुझाव के तौर पर

    Optical character recognition (OCR) reads Hindi and English text from the page. What it reads is a proposal, never part of your record on its own.

    OCR तकनीक पन्ने से हिन्दी और अंग्रेज़ी लिखावट पढ़ती है। मशीन ने जो पढ़ा, वह सिर्फ़ एक प्रस्ताव है — अपने आप आपके रिकॉर्ड का हिस्सा नहीं बनता।

  4. A person checks every reading against the page

    हर पढ़ी गई बात को एक व्यक्ति पन्ने से मिलाता है

    A reviewer looks at each value with the paper open. If two papers disagree — about an area, a plot number, an owner — the disagreement is shown and a reviewer decides, with the reason recorded. The machine's original reading is kept beside any correction.

    एक जाँचकर्ता कागज़ खोलकर हर बात देखता है। अगर दो कागज़ आपस में अलग बात कहें — रकबा, प्लॉट नंबर या मालिक के बारे में — तो यह फर्क दिखाया जाता है और जाँचकर्ता तय करता है, कारण के साथ। मशीन की मूल पढ़ाई सुधार के साथ ही रखी रहती है।

  5. A lawyer's opinion, tied to what the record showed

    वकील की राय, उसी रिकॉर्ड से जुड़ी जो उन्होंने देखा

    If you ask for one, a lawyer reviews the record and writes an opinion. The opinion is fixed to exactly the evidence the lawyer saw and the date they saw it. If the record changes later, the opinion is marked for review — it is not quietly carried forward.

    अगर आप चाहें, तो एक वकील रिकॉर्ड देखकर अपनी राय लिखते हैं। यह राय ठीक उन्हीं कागज़ों और उसी तारीख़ से बँधी रहती है जो वकील ने देखे। बाद में रिकॉर्ड बदले, तो राय पर दोबारा देखने का निशान लगता है — उसे चुपचाप आगे नहीं बढ़ाया जाता।

Who it is forयह किसके लिए है

Landholders

ज़मीन मालिक

Keep your land papers in one place, see what has been checked and what is still missing, and know exactly what a lawyer looked at.

अपनी ज़मीन के कागज़ एक जगह रखें, देखें कि क्या जाँचा जा चुका है और क्या अभी बाकी है, और ठीक-ठीक जानें कि वकील ने क्या देखा।

Lawyers

वकील

Review assigned cases with every fact linked to its source page, and issue structured, versioned opinions that record the evidence you relied on.

सौंपे गए मामलों को देखें, जहाँ हर बात अपने स्रोत पन्ने से जुड़ी हो, और ऐसी व्यवस्थित राय दें जिसके हर संस्करण में दर्ज रहे कि आपने किन सबूतों पर भरोसा किया।

Operations reviewers

जाँच टीम (ऑपरेशंस)

Check machine readings against the page, decide disagreements between papers, and leave a reason for every decision.

मशीन की पढ़ाई को पन्ने से मिलाएँ, कागज़ों के बीच के फर्क पर फ़ैसला करें, और हर फ़ैसले का कारण दर्ज करें।

A view for buyers is planned but not yet open.

खरीदारों के लिए अलग सुविधा की योजना है, पर वह अभी शुरू नहीं हुई है।

What we do not do yetहम अभी क्या नहीं करते

  • We do not check government records.हम सरकारी रिकॉर्ड नहीं जाँचते।

    Everything here comes from documents people supplied. Nothing has been retrieved from Jharbhoomi or the registry office — and until it genuinely is, we will not show otherwise.

    यहाँ की हर बात किसी न किसी कागज़ से आई है जो लोगों ने खुद दिए हैं। झारभूमि या निबंधन कार्यालय से कुछ भी नहीं निकाला गया है — और जब तक सच में न निकले, हम ऐसा दिखाएँगे भी नहीं।

  • We do not guarantee title.हम मालिकाना हक की गारंटी नहीं देते।

    JharProp does not guarantee title. The numbers shown here say only how many documents we hold and how many have been checked — they are not a government position, and 100% does not mean the land is safe to buy.

    JharProp मालिकाना हक की कोई गारंटी नहीं देता। यहाँ दिखने वाले नंबर सिर्फ़ यह बताते हैं कि हमारे पास कितने कागज़ हैं और उनमें से कितने जाँचे जा चुके हैं — यह सरकार की राय नहीं है, और 100% का मतलब भी यह नहीं कि ज़मीन खरीदना सुरक्षित है।

  • We are not giving you legal advice.यह कानूनी सलाह नहीं है।

    JharProp organises and checks papers. A lawyer's opinion, where you have one, is that lawyer's own view on the papers they were given.

    JharProp कागज़ों को व्यवस्थित करता और जाँचता है। अगर आपके पास किसी वकील की राय है, तो वह उन्हीं वकील की अपनी राय है, उन्हें दिए गए कागज़ों पर।

  • We are not open to the public.यह अभी सबके लिए खुला नहीं है।

    The pilot is by invitation only, with a referral code from the JharProp team.

    पायलट केवल आमंत्रण पर है, JharProp टीम से मिले रेफ़रल कोड के साथ।

Pilot statusपायलट की स्थिति

JharProp is in a closed pilot with a small number of invited landholders, lawyers and organisations in Jharkhand. Features and wording will change as we learn. During the pilot, sign-in uses a simplified code, so keep your registered mobile number private.

JharProp अभी एक बंद पायलट में है, जिसमें झारखंड के कुछ आमंत्रित ज़मीन मालिक, वकील और संस्थाएँ शामिल हैं। जैसे-जैसे हम सीखेंगे, सुविधाएँ और शब्द बदलेंगे। पायलट के दौरान लॉग इन का तरीका सरल रखा गया है, इसलिए अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर किसी से साझा न करें।